सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने थोक विक्रेताओं से एफओआर दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है। विक्रेताओं का कहना है कि एफओआर दर पर खाद उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वे उर्वरक का उठाव नहीं करेंगे। इससे किसानों को सरकारी निर्धारित कीमत पर खाद उपलब्ध कराने में परेशानी हो सकती है। खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार से मिलकर इस संबंध में आवेदन सौंपा। विक्रेताओं ने विभाग से पहल कर थोक विक्रेताओं से एफओआर दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।मांगें पूरी होने तक उठाव नहीं : विक्रेताओं ने कहा कि एफओआर दर पर खाद मिलने से वे किसानों को निर्धारित सरकारी कीमत पर उर्वरक उपलब्ध करा सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल में...