सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सुरसंड। स्थानीय सरयू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को दो बिहार बटालियन एनसीसी, मुजफ्फरपुर की ओर से दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-17) का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन बिहार के विभिन्न जिलों के स्कूलों और कॉलेजों से पहुंचे 600 कैडेटों का निबंधन किया गया। इनमें 350 छात्र और 250 छात्राएं शामिल हैं। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल रजत शर्मा और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रम अजीत सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। कैंप की व्यवस्थाओं की देखरेख सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार सिंह के तत्वावधान में की गई। शनिवार की देर शाम तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों से कैडेटों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: एनसीसी शिविर में 500 कैडेट सीखेंगी सैन्य प्रशिक्षण के गुर शिविर ...