सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी कार्यालय। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर गैघट गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान गैघट गांव निवासी रामप्रवेश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला गांव के ही कपिलेश्वर ठाकुर की 52 वर्षीय पत्नी शीला देवी हैं। जानकारी के अनुसार, नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा की संध्या आरती में शामिल होने के लिए दोनों महिलाएं गैघट स्थित पूजा पंडाल पहुंची थीं। पूजा-अर्चना के बाद घर लौटने के लिए वे एनएच-22 पार कर रही थीं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम इसी दौरान रुन्नीसैदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ने दोनो...