सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को सीतामढ़ी जिला के गांवों, पंचायतों एवं खेत खलिहानों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर मंगलवार जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। अभियान के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने मतदाता सूची में पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर बूथ स्तर पर ज...