सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। एक टिन सरसों तेल की चोरी के मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार माह में आरोपी को सजा दिला दी। सामान्य तौर पर छोटे मामलों में भी वर्षों तक फैसला आने का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस मामले में पुलिस की समय पर जांच और अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई।जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को पुनौरा स्थित सीता ट्रांसपोर्ट से रीगा भेजे जा रहे सरसों तेल के एक टिन की चोरी हुई थी। मामले में सीतामढ़ी थाने में कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी मुन्ना कुमार को चोरी हुए टिन के साथ पकड़ लिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने समय पर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। सरकारी वकील रोहित ने अदालत में साक्ष्य व गव...