सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: पुपरी। एएलटीएफ की टीम ने रेलवे 35 नंबर गुमटी के समीप अभियान चलाकर दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान पुपरी गांव वार्ड-14 निवासी मो. सलाउद्दीन तथा मौलानगर वार्ड-13 निवासी मो. जमशेद के रूप में हुई है। जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई। इस संबंध में एएसआई लालबाबू सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि 35 नंबर गुमटी जाने वाली सड़क पर खुलेआम शराब की खरीद-बिक्री होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...