Sitamarhi News: एंबुलेंस शोपीस,'108' पर कॉल के बाद भी नसीब नहीं हो रही सेवा
सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का ढर्रा पूरी तरह पटरी से उतर चुका है। कागजों में जिले में भले ही 73 एंबुलेंस दौड़ रही हों, लेकिन धरातल पर मरीज एक-एक एंबुलेंस के लिए तरस रहे हैं। सदर अस्पताल में कहने को 13 एंबुलेंसें तैनात हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 5 ही काम कर रही हैं। तीन एंबुलेंस लंबे अरसे से कबाड़ बनकर धूल फांक रही हैं, जबकि दो दुर्घटनाग्रस्त होकर थानों में सड़ रही हैं। नतीजा यह कि इमरजेंसी और प्रसूति वार्ड से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को घंटों इंतजार के बाद मजबूरी में निजी एंबुलेंस और ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रसूताओं को घर लौटने का इंतजार, घंटों लग रहे चक्कर : अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों रेखा कुमारी, सावित्री देवी और राजेंद्र ठाकुर ने अपना दर्द बयां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.