Sitamarhi News: आस्था: मंडल कारा में 118 बंदियों ने रखा व्रत
सीतामढ़ी, नवम्बर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। लोक आस्था का महापर्व छठ की छटा मंडल कारा की चहारदीवारी के भीतर भी देखने को मिल रही है। जेल में बंद बंदियों की आस्था और श्रद्धा में कोई कमी नहीं है। यहां 118 बंदियों ने पूरे विधि-विधान और निष्ठा के साथ छठ महापर्व का अनुष्ठान किया है। इनमें 76 पुरुष और 42 महिला बंदी शामिल हैं। जेल परिसर में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। परिसर में साफ-सफाई कर छठ घाट तैयार किया गया है। वहीं, परिसर के भीतर स्थित तालाब का रंग-रोगन और सजावट भी कराई गई है। व्रतियों के लिए पूजा सामग्री, फल और प्रसाद बनाने तक की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की जा रही है। शनिवार को सभी व्रतियों ने श्रद्धा के साथ खरना का अनुष्ठान पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.