सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौरा क्षेत्र में आवासीय स्थल से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। कुमार अविनाश आनंद ने पुनौरा थाने में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 30 बी 4880 है, जो पांच सितंबर की मध्य रात्रि आवासीय स्थल के पास से बाइक गायब हुई। सुबह जानकारी मिलने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। निगम के वार्ड 31 के पार्षद सीमांत शेखर ने बताया कि मामले में थाना में मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि आवासीय स्थल से बाइक चोरी होना गंभीर घटना है। शहर में लगातार चोरी समेत आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने और चोरी...