Sitamarhi News: आर्म्स एक्ट का फरार बदमाश गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी पुरुषोत्तम मिश्रा के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी। फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- तीन किमी खदेड़कर डकैती व आर्म्स एक्ट के आरोपित को दबोचा यह भी पढ़ें- Samastipur News: बिथान पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.