Sitamarhi News: आरएसएस महिला कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: आरएसएस महिला कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित सीतामढ़ी। स्थानीय आरएसएस महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक खेल उत्सव के तहत मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता कराई गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी दिमागी क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। लीग चरण के रोमांचक मुकाबलों के बाद अंक तालिका के आधार पर फाइनल मुकाबला संध्या कुमारी व निशा कुमारी के बीच खेला गया। बेहद कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में संध्या कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निशा को मात दी और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं निशा कुमारी को उपविजेता (द्वितीय स्थान) से संतोष करना पड़ा. यह भी पढ़ें- केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए साक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.