सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी । शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ाया है। निगम को करीब दो करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सफाई उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 18 टिपर वाहन, चार छोटे जेसीबी, चार सीएनजी इंजन वाली फॉगिंग मशीन, 23 पोर्टेबल फॉगिंग मशीन समेत कई अन्य उपकरण शामिल हैं। नए उपकरणों के मिलने से कचरा उठाव, नालियों की सफाई, फॉगिंग और अन्य स्वच्छता कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। नगर निगम के अनुसार सभी उपकरण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खरीदे गए हैं। खासकर सीएनजी आधारित फॉगिंग मशीनों के इस्तेमाल से फॉगिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास किया गया है। टिपर वाहनों की संख्या बढ़ने से विभिन्न वार्डों से कचरा उठाव की व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। छ...