सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जन्माष्टमी शुक्रवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं और भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। देर रात तक पूरा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया था। इसी पावन स्मृति में श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं। मंदिरों में कृष्ण जन्म की कथा, भजन-कीर्तन और रासलीला का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर रात्रि जागरण किया और मध्यरात्रि तक भक्ति गीतों में लीन...