सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। रुन्नीसैदपुर विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत रुन्नीसैदपुर फीडर में गुरुवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन के बेस मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता वासिफ फरीदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले सुबह नौ बजे तक अपने जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि दो घंटे तक बिजली बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...