Sitamarhi News: आग से साइकिल और बाइक जली, लाखों की संपत्ति राख
सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: चोरौत। चोरौत पूर्वी पंचायत के चोरौत गांव स्थित वार्ड संख्या तीन में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। हादसे में घर में बंधी एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पवन झा के फूस निर्मित घर में रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समीप के तालाब व मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। तेज लपटों के कारण स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलने पर चोरौत थाना पुलिस तथा पुपरी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.