Sitamarhi News: आग से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र की लोहासी पंचायत के वार्ड चार स्थित हनुमाननगर में मंगलवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में अजय साह का घर जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग बुझाने के दौरान एक बच्चा झुलस गया। उसका इलाज मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात अजय साह के घर से अचानक आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। इसे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग बुझाने के लिए दौड़े। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखे कपड़े, फर्नीचर, अनाज, आभूषण और दस हजार रुपये नकदी समेत सभी सामान जल चुके थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अग्निकांड में 92 हजार नकदी व चार घर सहित लाखो की परिसंपत्ति जली पीड़ित अजय साह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.