सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। आग से बचाव और अग्निकांड के दौरान तत्काल उठाए जाने वाले कदमों को लेकर रविवार को अनुमंडल अग्निशामालय बेलसंड की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधान अग्निक चालक अमृत कुमार, अग्निक सत्यवान कुमार व अग्निक मनोरमा कुमारी अभियान में शामिल थीं। टीम ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...