सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- Sitamarhi News: चोरौत। रामबाग कॉलोनी स्थित पावर हाउस के समीप गुरुवार की शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते चार फूस निर्मित घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गयी। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 की टीम व दमकल विभाग दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के एसआई संजीत कुमार अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग सहित संबंधित पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: आग लगने से 4 घर जले ला...