सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक युवक के अनधिकृत रूप से प्रवेश कर काम सीखने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए युवक को अंतिम चेतावनी देकर अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया है। साथ ही संबंधित कर्मियों को भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा ने संबंधित स्टाफ नर्स और युवक को तलब किया। दोनों से पूछताछ के बाद युवक को अंतिम चेतावनी देते हुए अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया गया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों, वार्ड प्रभारियों और ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी बाहरी या अनधिकृत व्यक्ति को अस्पताल के संवेदनशील वार्डों और विभागों में प्रवेश...