सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: रीगा। प्रखंड के सहबाजपुर पंचायत अंतर्गत बराही गांव स्थित पुरानी धार नदी के किनारे बिहार सरकार की जमीन पर वन विभाग एवं मनरेगा द्वारा लगाई गई हड़े भरे पेड़ को अवैध रूप से काटने के मामले में कटे हुए पेड़ को जप्त कर लिया गया है। उपरोक्त जगह पर पंचायत कोष से कचरा भवन के निर्माण करने हेतु पेड़ काटा जा रहा था। भवन निर्माण के जगह पर दो हरा भरा पेड़ को काट दिया गया। वन विभाग के बिना अनुमति के मुखिया कमलेश कुमार द्वारा पेड़ कटवाया जा रहा था। बराही के ग्रामीण हरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विकाउ सहनी, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने इसकी सूचना जिला बन पदाधिकारी अनीता राज को दिया। अनीता राज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने विभाग के एएसआई राजेश कुमार को भेज कर कटे हुए दो पेड़ को जप्त कर वन विभा...