सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी,। शहर के बड़ी मस्जिद के पास स्थित एक बड़े पटाखा गोदाम में पुलिस की छापेमारी के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सदर एसडीओ आनंद कुमार के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर हजारों रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई को आधी-अधूरी बताते हुए स्थानीय लोगों ने कई सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार,उक्त घर में लंबे समय से अवैध पटाखों का कारोबार चल रहा था। घर के दो मंजिला तहखाने में भारी मात्रा में पटाखे भंडारित थे। लोगों को उम्मीद थी कि पुलिस पूरे परिसर की तलाशी लेकर स्टॉक जब्त करेगी। लेकिन आरोप है कि कुछ पटाखे जब्त कर टीम लौट गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: धनतेरस पर पटाखा दुकानों में पुलिस ने की छापेमारीकार्रवाई पर स्थ...