Sitamarhi News: अलग-अलग मामले के दो आरोपी धराए
सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुपरी थाना क्षेत्र के रामनगर बेदोल गांव निवासी रामदयाल राय के पुत्र विजय राय को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उस पर किसी विवाद को लेकर ग्रामीण तपेश्वर मंडल को मजदूरी के लिए ले जाकर हत्या कर देने का आरोप है। घटना इसी माह की है। वहीं दूसरे गिरफ्तार रसलपुर निवासी रामप्रताप मुखिया पर घर में आग लगाकर भारी क्षति पहुचाने का आरोप ग्रामीण सुमित्रा देवी ने लगाया था। घटना इसी वर्ष 21 अप्रैल की है। छापेमारी में एसआई कुणाल के नेतृत्व में सशत्र बल के जवान भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.