सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: चोरौत। पुलिस ने एनएच 527सी स्थित चन्द्रसेना मोड़ के पास एक गैस गोदाम के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि जिला अधिक्षक व डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को थाना के एसआई सोमनाथ के द्वारा पुलिस बल संग वाहनों की जांच की गयी। इस दौरान विभिन्न वाहन चालकों को गाड़ी संबंधी विभिन्न प्रकार के कागजात व हेलमेट लगा यात्रा नहीं करने वाले चालकों से कुल 12 हजार राशि का चालान काटा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चालकों को हिदायत दी गयी है। कि वे हैल्मेट, डीएल, तथा गाड़ी से संबंधित कागजात तथा वाहन बीमा का इत्यादि आवश्यक कागजात लेकर यात्रा करें और प्रशासन को सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...