Sitamarhi News: अब हर वार्ड में बनेगी स्वच्छता समिति, गंदगी फैलाने पर रहेगी नजर
सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अब प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा। समिति वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी करेगी और स्वच्छता से जुड़े मामलों पर नगर निकाय को रिपोर्ट देगी। इसके बाद सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निकायों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
स्वच्छता समिति का गठन स्वच्छता समिति के गठन के बाद वार्ड स्तर पर सफाई कार्यों की नियमित निगरानी होगी। समिति यह देखेगी कि घर-घर कचरा संग्रहण, सड़क और नाला सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था सही तरीके से हो रही है या नहीं। सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.