Sitamarhi News: अनुपस्थिति पर अंचल लिपिक से मांगा जवाब
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। अंचल कार्यालय के लिपिक मो. जसीम अंसारी की अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी ने उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि लिपिक की अनुपस्थिति के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी बसोरा-2 अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे कार्यालय के कार्य निष्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अंचल अधिकारी ने निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया जाए। यदि समय सीमा के भीतर जवाब प्राप्त नहीं होता है अथवा जवाब असंतोषजनक पाया जाता है, तो बिहार सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों के तहत विभागीय कार्रवाई की अनुशंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.