Sitamarhi News: अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के अधिवेशन भवन से मंगलवार को 'नशामुक्त बिहार अभियान' का औपचारिक शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम से सभी जिले ऑनलाइन जुड़े। इस क्रम में सीतामढ़ी के एमपी हाईस्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीडीसी श्वेता भारती और एसपी अमित रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: नशा मुक्त बिहार अभियान का एसएनएस कॉलेज में जिला स्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.