सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- Sitamarhi News: अंजनी सिंह बाजपट्टी। अधवारा नदी के जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि ने एक बार फिर क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रखंड मुख्यालय स्थित मधुबन बाजार के समीप जनसहयोग से निर्मित बांस का लचका (चचरी) पानी में डूब गया है, जिससे कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लचका के डूबने से ग्रामीणों, व्यापारियों और बाजार आने वाले ग्राहकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Araria News: बकरा नदी के तीरा घाट पर नाव ही एक मात्र सहारा, जानजलस्तर में वृद्धि जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद मंगलवार देर शाम अधवारा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। देखते ही देखते लचका का आधा हिस्सा पानी में समा गया। नदी की तेज धारा के कारण लचका पर लगे कई फट्टे भी बह गए, जिससे इस रा...