सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: पुपरी। शहर में बढ़ती जाम की समस्या के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गयी है। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को शहर की सड़कों की मापी कर डिमार्केशन का काम शुरू किया गया। मधुबनी चौक से शुरू हुआ अभियान कर्पूरी चौक होते हुए आजाद टॉवर चौक तक चला। सड़क की मापी के बाद लाल रंग से सीमा चिह्नित की गयी, ताकि अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सके।डिमार्केशन के दौरान नगर परिषद जनकपुर रोड के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, बीडीओ परमानंद पंडित, एसआई रंजीत कुमार समेत सरकारी अमीन मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मियों ने सड़क की वास्तविक चौड़ाई की मापी कर निर्धारित सीमा पर निशान लगाया। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि शहर में पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा चुका है। इसके बावजूद जाम की समस्...