Sitamarhi News: अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: पुपरी। अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन जी महाराज जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी शाखा सम्मेलन के तत्वावधान में गाजे बाजे के साथ भव्य व आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। मारवाड़ी समाज की महिलाएं, युवा व पुरुषों ने सजधज कर इसमें भाग लिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ जलान धर्मशाला से किया गया जो स्टेशन रोड, अज़ाद टॉवर चौक, कर्पूरी चौक होते हुए कन्हैया गार्डन पहुंचा। इस दौरान जयकरों एवं भक्ति भजन गीतों से सारा वातावरण भक्तिमय बन गया। इससे पहले शहर के कर्पूरी चौक पर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। मारवाड़ी शाखा सम्मेलन शाखा पुपरी ने पीड़ितों के सेवा को लेकर एम्बुलेंस प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Munger News: महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी है प्रासंगिक, आत्मसात करें युवाएं:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.