Sitamarhi News: अख्ता घाट पर पुल के शिलान्यास की मांग
सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सुप्पी। अख्ता बाजार में शुक्रवार को पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष सिकिंदर महतो की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने बागमती नदी के अख्ता घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक शिलान्यास नहीं होने पर नाराजगी जताई। सर्वसम्मति से क्षेत्रीय सांसद लवली आनंद को पत्र देने का निर्णय लिया गया, ताकि संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाकर पुल निर्माण के शिलान्यास की तिथि निर्धारित कराई जा सके। बैठक में पूर्व मुखिया राजनंदन गांधी, पंचायत समिति सदस्य शिव मंगल साह, विष्णुदेव झा, लखींद्र पासवान, शेख इमरान बबलू समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.