सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के किरण चौक के समीप रविवार की सुबह अखबार बांटने जा रहे भवदेपुर निवासी विक्रेता मनोज कुमार पर बदमाश ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। पीड़ित के अनुसार, पहले बदमाश ने उनसे अखबार मांगा। इसके बाद दूसरा अखबार मांगने के बहाने गले से हनुमानी छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने मदद के लिए आपातकालीन सेवा 112 पर कई बार बार फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: रीगा रोड पर कार चालक को चाकू मारकर किया जख्मीविक्रेता पर चाकू से हमला वहीं मामले में एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नियंत्रण कक्ष और तकनीक...