Sitamarhi News: अंतिम सोमवारी को लेकर कांवरियों ने ढेंग घाट से किया जलाभिषेक के लिए जलबोझी
सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: सुप्पी। सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार शाम बड़ी संख्या में कांवरियों ने बागमती नदी के ढेंग घाट से जलबोझी किया। जल लेकर श्रद्धालु शुकेश्वर स्थान, हलेश्वर स्थान, बगही धाम, पुनौरा धाम समेत विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ढेंग घाट पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ किशुन दयाल, बीडीओ रीतेश कुमार एवं थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घाट पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रखंड क्षेत्र के मनियारी चौक, रमणगरा चौक, ससौला चौक और नरहा चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बागमती व लखनदेई नदी के संगम तट पर उमड़ी भीड़ कांवरियों के वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.