नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Sitamarhi Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी जिले की सीतामढ़ी विधानसभा सीट की काउंटिंग में बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू आगे निकल गए हैं। डुमरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मतगणना केंद्र पर आज 8 बजे से गिनती जारी है। हार और जीत का मुकाबला बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू और राजद के सुनील कुमार कुशवाहा के बीच है। जन सुराज पार्टी ने जियाउद्दीन खान को टिकट दिया था लेकिन उन्होंने पिंटू को समर्थन दे दिया। कुल 13 कैंडिडेट मैदान में हैं। 11 नवम्बर को दूसरे चरण में यहां मतदान हुआ जिसमें लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग के अधिकार का प्रयोग किया। वर्तमान में भाजपा के मिथिलेश कुमार सीतामढ़ी के विधायक हैं। उनका टिकट काटकर सुनील कुमार पिंटू को दिया गया है। पिंटू तीन बार सीतामढ़ी के विधायक रह चुके हैं। 12:44 PM- Si...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.