नई दिल्ली, मार्च 10 -- Sitaare Zameen Par OTT Release: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले। ये फिल्म पिछले साल यानी 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में एक बार फिर से आमिर ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया है। फिल्म में नन्हें कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, अब थिएटर रिलीज के बाद आप 'सितारे जमीन पर' को घर पर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। जी हां, 'सितारे जमीन पर' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।कब और कहां देखें 'सितारे जमीन पर' आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' जल्द ही सोनीलिव पर प्रीमियर होगी। यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाल...