नई दिल्ली, जून 19 -- अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। अयोध्या में शुक्रवार को एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यदि किसी के पास कोई दस्तावेजी प्रमाण है तो उसे एसआईटी को उपलब्ध कराए। जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए। योगी की सबूत देने की अपील पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम योगी कहते है कि हवा हवाई नहीं पुख्ता बातें करें, सबूत दें। मैं एसआईटी को सौंपूंगा जमीन भ्रष्टाचार के सभी दस्तावेज।अयोध्या ज़मीन घोटाले में भाजपा व आरएसएस के लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिकारी झूठ बोल रहे हैं, मैंने सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मेल किया है।सांसद संजय सिंह की शुक्रवार को लखनऊ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर र...