देहरादून, जनवरी 15 -- उत्तराखंड के काठगोदाम में एक 39 वर्षीय किसान की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसकी जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी (SIT) का गठन किया है। ऊधम सिंह नगर जिले के पैगा गांव के रहने वाले इस किसान ने 10 और 11 जनवरी की दरमियानी रात गौलापार के एक होटल में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। सुसाइड से पहले किसान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने काशीपुर के कुछ स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों पर 4 करोड़ रुपये की जमीन की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़ित का दावा था कि न तो उन्हें जमीन दी गई और न ही उनके पैसे वापस मिले। यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम, स्कूलों में छुट्टी बढ़ी; बारिश-बर्फबारी की गुड न्यूज भी आई इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपन...