रांची, जून 30 -- SIR in Jharkhand: झारखंड में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा। इसके तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाएंगे और मतदाताओं की मैपिंग करेंगे। राज्य के 2,64,63,236 मतदाताओं में से 2,17,20,731 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो गई है। 47,42,505 वोटरों की मैंपिंग नहीं हो सकी है। इनमें एक से अधिक वोटर कार्ड वाले, मृतक, बाहरी के नाम काटे गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि इस चरण में बीएलओ मतदाता के घर जाएंगे और मतदाताओं को विगत विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से उनकी मैपिंग सुनिश्चित कराएंगे। पिछले दिनों हुई मैपिंग की लिस्ट नागरिकता के लिए सुपीरियर दस्तावेज के रूप में माना गया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ की ओर से मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म की दो प्रति उपलब्ध कराई ...