देहरादून, सितम्बर 25 -- Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-एसआईआर के दौरान अपात्र पाए गए 95 हजार लोगों को वोटर लिस्ट में दोबारा से अपना नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। निर्वाचन विभाग फाइनल वोटर लिस्ट को तीन अक्तूबर को जारी करने जा रहा है। इसके आद अपात्र वोटर फार्म-06 भरकर वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का दावा कर सकेंगे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय ने एसआईआर की अब तक की कार्यवाही का ब्योरा मीडिया को जारी किया। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों की सुनवाई जारी है। पुनरीक्षण के दौरान करीब 1.73 लाख फॉर्म-7 प्राप्त हुए हैं। यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने एसआईआर रद्द करने और पुराने वोटर लिस्ट बहाल करने की मा...