रांची, सितम्बर 30 -- एसआईआर में दावा-आपत्ति के लिए आवेदन करने का बुधवार, 30 सितंबर को अंतिम दिन है। जो मतदाता अबतक जानकारियों में सुधार या नाम जोड़ने के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके लिए आखिरी मौका है। हालांकि, पूर्व में दो बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एक बार फिर बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।बढ़ाई जा सकती है तारीख दुर्गा पूजा, दीवाली व छठ त्योहारों को ध्यान में रख प्रक्रिया की अवधि बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, दावा-आपत्ति की सुनवाई की समय-सीमा में बढ़ोतरी को केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है। यदि आयोग से स्वीकृति मिलती है, तो पूर्व से तय 19 अक्तूबर को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी दिसंबर तक जा सकता है। तिथि बढ़ने से वंचित लोगों को राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें- ...