नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- लोकसभा में बुधवार को एसआईआर और वोटर लिस्ट को लेकर जोरदार घमासान हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का सीधा आरोप लगाया। वहीं, कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा है। दूसरी तरफ बिहार के सीतामढ़ी से HIV के बढ़ते मामलों ने सबको चौंका दिया है। इस बीच खबर आई है कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के साथ दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...एसआईआर को लेकर झूठ फैलाया गया: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झूठ फैलाया गया और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई। चुनाव सुधारों पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 327 चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट बनाने का पूरा अधिक...