नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एस चोक्कलिंगम ने चुनाव आयोग से ECINet सॉफ्टवेयर में चार बदलाव करने की मांग की है। यह मांग राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के नोटिस चरण को लेकर की गई है। महाराष्ट्र CEO ने खास तौर पर चुनावी रजिस्ट्रेशन अधिकारियों यानी ERO को कुछ मामलों में ज्यादा अधिकार देने की मांग की है। दो चुनाव आयुक्त भी कुछ इसी तरह की मांगों का समर्थन कर चुके हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र इस समय SIR के नोटिस चरण में है। CEO एस चोक्कलिंगम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि EROs को 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' वाले मामलों में सुनवाई के बाद फैसला लेने की अधिक स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।क्या है 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी'? SIR के दौरान ECINet सॉफ्टवेयर मतदाता के रिकॉर्ड को पिछली SIR की मतदाता सू...