देहरादून, जुलाई 14 -- उत्तराखंड में एसआईआर के बाद वोटरों की संख्या घट गई है। उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को बताया कि SIR के बाद 8.26 लाख वोटरों के नाम हटाए जा सकते हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 71.33 लाख से अधिक वोटर शामिल हैं। बता दें कि SIR से पहले उत्तराखंड में 79,60,762 वोटर दर्ज थे। एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के 71,33,785 वोटरों में से 52 फीसदी पुरुष, 47 फीसदी महिलाएं और 217 थर्ड जेंडर के लोग हैं। उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया 1 जुलाई को शुरू हुई थी। एसआईआर के तहत 7 जून से 8 जुलाई के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना फॉर्म) का वितरण किया गया था। फिर डिजिटाइजेशन पूरा किया गया। उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के साथ उत्तराखंड में प...