नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर रहा है। इंडिया गठबंधन की रैली के जरिए विपक्षी दल चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को उठाएंगे। वहीं इस रैली के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार शाम पार्टी मुख्यालय में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्ष की रैली का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी के नेता मिलकर तय करेंगे कि विपक्ष के आरोपों और मुद्दों का जवाब किस तरह दिया जाए।भाजपा कर रही बैठक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष करेंगे। पार्टी के राष्ट...