नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में एक बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, राज्य के लगभग 18.70% मतदाताओं यानी कि करीब 2.89 करोड़ के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। इस बीच, आयोग ने ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन की तारीख को 31 दिसंबर से बढ़ाकर अब 6 जनवरी, 2026 कर दिया है। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम अब तक तीन बार बदला जा चुका है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा के हवाले से कहा है कि राज्य में 15,030 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बूथों के इस युक्तिकरण के कारण मतदाताओं के नाम नए बूथों पर शिफ्ट करने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के लिए समय बढ़ाया गया है। नए कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.