SIR: उत्तराखंड में बढ़ सकते हैं डेढ़ लाख मतदाता; कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
देहरादून, सितम्बर 29 -- SIR in Uttarakhand: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत डेटा को सोमवार रात 12 बजे फ्रीज कर दिया गया। इसके साथ ही अब राज्य निर्वाचन विभाग मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट गया है। आगामी तीन अक्तूबर को उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट सामने आ जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के बाद राज्य में करीब डेढ़ लाख नए मतदाता जुड़ सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि 14 जुलाई को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 71 लाख 33 हजार 785 मतदाता शामिल थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से 24 लाख 30 हजार 387 मतदाताओं को ऑटो-जनरेटेड नोटिस जारी किए गए थे। राजनीतिक दलों के सूत्रों के अनुसार, नोटिस के बाद हुई सुनवाई में करीब 97 हजार 173 ऐसे मतदाता पाए गए, जो या तो अनुपस्थित रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.