गुरुग्राम, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम की एक महिला ने नर्सरी में पढ़ रहे अपने बच्चे की स्कूल फीस का स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद यूजर्स भारी भरकम फीस पर हैरानी जता रहे हैं। प्राइवेट स्कूल की नर्सरी फीस के वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। यह चर्चा तब शुरू हुई जब 'द पीपल स्टूडियो' की फाउंडर पूजा सेतिया ने लिंक्डइन पर अपने बच्चे के साल 2026-2027 के नर्सरी फीस स्ट्रक्चर का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इतनी भारी-भरकम फीस देखकर यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई। पूजा ने स्क्रीनशॉट के साथ लिखा 'यह मेरे बच्चे की तिमाही फीस का स्ट्रक्चर है, जो इसी साल से नर्सरी शुरू कर रहा है। मैं सोच रही हूं कि क्या उसे घर पर ही पढ़ाकर यह रकम SIP में निवेश कर देनी चाहिए, क्योंकि कम से कम इस तरह मुझे यकीन तो रहेगा कि जब वह ग्रेजुएट होगा, तब उसके...