नई दिल्ली, जून 30 -- महीने की शुरुआत में आपकी सलाह, रचनात्मक सोच और लोगों को दिशा देने की क्षमता पहचानी जाएगी। बच्चों या किसी युवा सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। ग्रहों के सामान्य संकेत बताते हैं कि जुलाई में काम और रिश्तों के अच्छे दौर के बीच ऊर्जा और खर्च के कमजोर चरण भी आएंगे। दूसरे सप्ताह में सेहत और मूड ध्यान मांगेंगे। उसके बाद यात्रा, आध्यात्मिक रुचि और वरिष्ठों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। तीसरा सप्ताह धीमा रह सकता है।सिंह लव राशिफल पहले सप्ताह में जीवनसाथी और कारोबारी पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। संबंध में उत्साह बढ़ेगा और कोई साझा समझौता या योजना आगे बढ़ सकती है। दस्तावेज़ पढ़े बिना हस्ताक्षर न करें। तीसरे सप्ताह में आर्थिक दबाव और कम आत्मविश्वास से परिवार की शांति प्रभावित हो सकती है। अंतिम सप्ताह में दोस्त और रिश्तेदार मन हल्...