नई दिल्ली, जून 26 -- कई बार शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन तो करता है, लेकिन वही समोसा, पकौड़े या चिप्स खाकर बोरियत होने लगती है। ऐसे में अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो सिंधी रसोई की मशहूर डिश आलू टुक जरूर ट्राई करें। बाहर से सुनहरे और करारे, तो अंदर से नरम ये आलू खाने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा। खास बात यह है कि इस डिश को बनाने के लिए आपको किसी खास सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती। घर में मौजूद आलू और कुछ मसालों से तैयार होने वाली यह रेसिपी चाय के साथ, मेहमानों के लिए या फिर छुट्टी वाले दिन परिवार के साथ खाने के लिए एकदम परफेक्ट है।सिंधी आलू टुक बनाने के लिए सामग्री छह से सात छोटे आलू स्वादानुसार नमक आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच क...