सिमडेगा, अगस्त 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर सेवई पंचायत भवन में लर्निंग लाईसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिनमें 15 महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट कराया गया। इसमें सफल 70 अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया, जबकि 14 पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन टेस्ट में असफल रहे। शिविर के दौरान अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार वाहन चालक बनने के लिए जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे क...