सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर शनिवार को खूंटीटोली चौक के समीप एनएच 143 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों का कुल 1,42,000 का ऑनलाइन चालान जारी किया गया। मौके पर सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत पार्किंग से बचने की अपील की गई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...